आगरालीक्स…आगरा में कल हड़ताल नहीं करेंगे फार्मासिस्ट. सीएमओ ने दिया सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन…
जिला चिकित्सालय आगरा में मुख्य चिकित्सा अधिकारी आगरा डॉ अरुण कुमार श्रीवास्तव एवं प्रमुख अधीक्षिका जिला चिकित्सालय आगरा के साथ डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष डॉ मुकेश शर्मा, जिला मंत्री डॉ रविंद्र सिंह राणा, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष एवं मंत्री अजय शर्मा तथा डॉक्टर गजेंद्र सिंह प्रभारी अधिकारी फार्मेसी जिला चिकित्सालय के साथ एक वार्ता आयोजित की गई. फार्मासिस्ट की 1 से लेकर 10 तक सभी मांगों पर सीएमओ ने सहमति जताई और 19 जून को प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित करने का अनुरोध किया.