आगरालीक्स…ताजमहल पर लोग रील्स बना रहे हैं. मुख्य गुम्बद पर युवती ने किया डांस तो हो गया वायरल…जांच
ताजमहल खूबसूरत स्मारक है और जो भी कोई यहां आता है वह अच्छी यादें अपने साथ ले जाना चाहता है. आजकल जमाना सोशल मीडिया का है. आप किस वक्त कहां और क्या कर रहे हैं, इसकी जानकारी भी लोग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर करते हैं. यूथ में रील्स् बनाने का क्रेज जमकर है ऐसे में ताजमहल पर आने वाले बहुत से पर्यटक रील्स जरूर बनाते हैं. लेकिन शनिवार को एक युवती का वीडियो वायरल हो रहा है जो कि ताजमहल के मुख्य गुम्बद पर डांस कर रही है और रील्स बनाई जा रही है. अब इस वीडियो की जांच की जा रही है, इसका कारण ये है कि मुख्य गुम्बद के पास इस तरह से वीडियो बनाना प्रतिबंधित है.

युवती के डांस करने का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यहां कई सारे पर्यटक भी मौजूद रहे लेकिन वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों की इस पर नजर नहीं पड़ी, जो कि उनकी चौकसी पर सवाल उठाती है. अब इस वीडियो के बारे में जाचं की जा रही है.