आगरालीक्स…… यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा की तरफ से लौट रहे दो परिवारों की कार आपस में भिड़ी, भीषण हादसे में दो की मौत।

दिल्ली के रहने वाले योगेंद्र अपनी पत्नी पुष्पलजा, बेटे अभिषेक और पूजा के साथ कानपुर से बुधवार को दिल्ली लौट रहे थे। आगरा से यमुना एक्सप्रेस वे से दिल्ली की तरफ जा रहे थे, मथुरा में पहुंचते ही कार का टायर पंचर हो गया। उन्होंने कार एक तरफ रोक दी, टायर बदलने लगे।
पीछे से कार ने मारी टक्कर
इसी बीच आगरा की तरफ से गुरुग्राम निवासी शुभांग, श्वेता और अंजनी कार से आ रहे थे। एक्सप्रेस वे पर कार का टायर बदलने के बाद योगेंद्र और उनके परिजन कार के बाहर खड़े हुए थे। पीछे से आई कार ने कार के बाहर खड़े योगेंद्र और पूजा को चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। जबकि योगेंद्र की पत्नी और बेटे को चोट आई है। वहीं, दूसरी कार में सवार शुभांग, श्वेता और अंजनी भी घायल हो गए। इन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
सांकेतिक फोटो