आगरालीक्स…आगरा में आज 10 लाख से अधिक लोगों ने किया योग. एकलव्य स्टेडियम में 5000 लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास. देखें फोटोज.
विश्व योग दिवस पर आज आगरा में 10 लाख से अधिक लोगों ने योग किया. सुबह से ही छोटे बच्चे से लेकर बड़ों तक में योग को लेकर उत्साह दिखाई दिया. कॉलोनी के पार्क हों या फिर आगरा के खुले मैदान. हर जगह योग किया गया. सभी सामाजिक संगठनों के साथ, पुलिस प्रशासन, राजनीतिक दल, स्कूल, कॉलेज, सरकारी व गैर सरकारी कर्मी, आफिस धर में योग किया गया. आगरा के एकलव्य स्टेडियम में सामुहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया जिसमें आज लगभग 5000 से अधिक लोगों ने एक साथ योग किया.

एकलव्य स्टेडियम में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, प्रदेश के उर्जा मंत्री एके शर्मा, मंडलायुक्त अमित गुप्ता, एडीजी राजीव कृष्ण, पुलिस कमिश्नर प्रीतिंदर सिंह, डीएम नवनीत सिंह सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे. सुबह छह बजे यहो योग शुरू हुआ. जोनल पार्क में भी बड़ी संख्या में लोगों ने योग किया यहां उनका उत्साहवर्धन के लिए आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ भी मौज्ूद रहे. इसके अलावा कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने आगरा किला में लोगों के साथ योग किया.
