आगरालीक्स …..आगरा में प्री मानसून की बारिश का कल से आगाज, जानें आज कैसा रहेगा मौसम।

आगरा का मौसम बदल गया है, तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे पहुंच गया है। शुक्रवार सुबह से ही हल्के बादल छाए हुए हैं और उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिन में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंचेगा।
24 जून से बारिश
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में 24 जून से प्री मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी। 28 जून तक आंधी चलने के साथ बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी, अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंच सकता है।
आईएमडी का पूर्वानुमान
23-Jun 28.0 38.0 Partly cloudy sky
24-Jun 27.0 36.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm or Duststorm
25-Jun 27.0 36.0 Generally cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm or Duststorm
26-Jun 25.0 32.0 Generally cloudy sky with Heavy rain
27-Jun 25.0 33.0 Generally cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm
28-Jun 27.0 35.0 Generally cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm