आगरालीक्स….आगरा में दूल्हा बारात लेकर निकला, घर पर पहुंच गई गर्ल फ्रेंड। बोली तीन साल से युवक से हैं संबंध, दूसरी जगह नहीं होने दूंगी शादी, जमकर हंगामा।

आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के जीवन नगर के रहने वाले युवक की शादी थी, गुरुवार दोपहर में युवक बारात लेकर शादी के लिए घर से बैंड बाजों के साथ निकला। इसके कुछ देर बाद ही कानपुर की रहने वाली युवती उसके घर पर आ गई।
तीन साल से हैं संबंध
युवती ने आरोप लगाए कि युवक उससे प्रेम करता है और दोनों के बीच साल से संंबंध है। वह चोरी छिपे दूसरी युवती से शादी कर रहा है। युवती ने जमकर हंगामा किया कहा कि शादी नहीं होने देगी लेकिन युवती के पहुंचने से पहले ही बारात जा चुकी थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी, पुलिस युवती को थाने ले आई।
पुलिस से शादी रुकवाने की गुहार
थाने पर पहुंचने पर युवती पुलिस से किसी तरह से युवक की शादी रुकवाने की गुहार लगाती रही। प्रभारी निरीक्षक आनंद प्रकाश का मीडिया से कहना है कि युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।