बरेलीलीक्स…पत्नी पीसीएस अधिकारी, पति सफाई कर्मचारी। जान का भी खतरा। शादी के 10 साल बाद बेमेल रिश्ता टूटने के कगार पर। जानें क्या है मामला…
पति का हत्या की साजिश का आरोप

जिले में तैनात एक महिला प्रशासनिक अधिकारी ने अपने सफाई कर्मी चपरासी पति से अपनी जान को खतरा बताया है। दूसरी ओर सफाई कर्मचारी के रूप में काम करने वाली पति ने अपनी पत्नी की चैट शेयर करते हुए आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी के संबंध गाजियाबाद में होमगार्ड के एक अधिकारी से हैं। दोनों मिलकर मेरी हत्या की साजिश रच रहे हैं।
डीजी होमगार्ड ने जांच के आदेश दिए
इस पूरे विवाद के बाद प्रदेश के डीजी होमगार्ड बीके मौर्या ने जांच के आदेश दे दिए है।
शादी के समय पति सरकारी नौकर, पत्नी थी बीए पास
प्रयागराज के रहने वाला युवक जो सफाई कर्मचारी के रूप में सरकारी नौकरी कर रहा था, उसका रिश्ता एक ऐसी लड़की से होता है, जो बीए तक पढ़ी थी। दोनों इस शादी से भी काफी समय तक खुश थे।
पति ने कहा पत्नी को सरकारी अफसर बनाने में जी-जान लगा दी थी
पति ने पत्नी को सरकारी नौकरी की तैयारी कराई और वह पीसीएस अधिकारी बन गई। अब
महिला अधिकारी बोलीं- शादी के आठ साल बाद सच पता चला
महिला अधिकारी का आरोप है कि शादी के समय पति ने खुद को ग्राम पंचायत अधिकारी बताया था लेकिन वह सफाईकर्मी है। महिला अधिकारी का कहना है कि धोखे की बुनियाद पर कोई रिश्ता नहीं बनना चाहिए। शादी के 8 वर्ष बाद मुझे सच पता चला कि पति सफाईकर्मी हैं।
मुझे बदनाम करने की साजिश, तलाक की अर्जी भी लगाई
परिवार बचाने और बच्चों के भविष्य की खातिर समझौता कर लिया, मगर मानसिक प्रताड़ना कब तक बर्दाश्त कर पाती? मेरी वाट्सएप चैट हैक की जातीं, ब्लैकमेल किया जाता था। ऐसे माहौल में साथ रहना संभव नहीं, इसलिए अप्रैल में तलाक की अर्जी लगा दी।