आगरालीक्स…आगरा में जल्द लांच होगा ‘मेरा आगरा’ मोबाइल एप. इलेक्ट्रिक बसों की लोकेशन मिलेगी. स्ट्रीट लाइट, सफाई, पानी और टैक्स संबंधी शिकायतें भी कर सकेंगे. जानें और क्या मिलेंगी सुविधांए
आगरा के लोगों के लिए अच्छी खबर है. स्मार्ट सिटी आगरा में जल्द ही एक नई सुविधा मिलने जा रही है. आगरा स्मार्ट सिटी की ओर से विकसित किए गए मोबाइल एप मेरा आगरा जल्द ही लांच होने वाला है. इस एक एप के जरिए आगरावासी स्ट्रीट लाइट, सफाई, पानी और टैक्स संबंधी सभी शिकायतें तो कर ही सकेंगे साथ ही ई-बस की सही लोकेशन भी इस एप पर पता की जा सकेगी.

एक साल पहले से नगर निगम मेरा आगरा एप का परीक्षण कर रहा है. इससे जन सुविधाओं के साथ संचालित सिटी बस सेवा के बारे मे ंजानकारी प्रापत की जा सकेगी. ताजमहल सहित शहर के अन्य स्मारकों, गाइड, टूर आपरेटरों की जानकारी भी मिलेगी. इसके लिए यहां से स्मारकों का आनलाइन टिकट भी बुक किया जा सकेगा.
शहर में किस दिन क्या आयोजन होंगे इसकी जानकारी भी मिलेगी. फूड जोन, नेचर जोन सहित कई अन्य जानकारियां भी इस एप के माध्यम से मिल सकेंगी.