लखनऊलीक्स..सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी को दस खरब डालर की अर्थव्यवस्था बनाने के साथ यूपी फार यूपी, यूपी फार इंडिया, यूपी फार ग्लोबल की परिकल्पना की है।
सीएम ने आय-व्यय और अर्थव्यवस्था को लेकर की समीक्षा बैठक

सीएम ने योगी अपने सरकारी आवास पर प्रदेश के आय-व्यय और वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी से संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा कर दिशा-निर्देश दिए।
समय यूपी का, क्षमताओं का पूरा लाभ उठाएं
उन्होंने कहा कि अब समय उत्तर प्रदेश का है। अपनी क्षमताओं का का पूरा लाभ उठाते हुए देश के विकास का सबसे महत्वपूर्ण आधार यूपी बनेगा। इस दिशा में किसी भी देरी या लापरवाही की चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ग्रीन ऊर्जा का हब बनाने के भी निर्देश उन्होंने यूपी को ग्रीन ऊर्जा का हब बनाए जाने के दिशा-निर्देश दिए है। लखनऊ को देश की पहली आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस शहर के रूप में विकसित करने को कहा। यूपी के पोटेंशियल के अनुरूप सेक्टर वार अल्पकालिक और दीर्घकालिक रणनीति तय करते हुए इस लक्ष्य को पांच वर्ष में हासिल करने की समय-सीमा तय कर दी है।