नईदिल्लीलीक्स…बारिश के साथ आई आफत। नईदिल्ली स्टेशन पर करंट फैलने से महिला की मौत। महाराष्ट्र में इमारत ढही। पंचकुला में महिला और कार नदी में बही। असम में बाढ़
दिल्ली में मानसून की पहली झमाझम बारिश

नईदिल्ली में आज मानसून की पहली झमाझम बारिश के साथ आफत भी टूट पड़ी। दिल्ली रेलवे स्टेशन परिसर में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई।
दिल्ली स्टेशन पर करंट से मृत महिला का शव पोस्टमार्टम को भेजा
एफएसएल टीम मौके पर मौजूद है। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लेडी हार्डिंग अस्पताल भेज दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि घटना की जांच चल रही है।

मुंबई में इमारत के मलबे में दो लोग दबे
मुंबई में घाटकोपर (पूर्व) के राजावाड़ी कॉलोनी में एक इमारत का हिस्सा ढह गया। बचाव अभियान जारी है। महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा का कहना है कि 4 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और 2 लोग अभी भी अंदर फंसे हुए हैं, बचाव कार्य जारी है।
पंचकुला में महिला को बचाया, कार बही
पंचकुला खड़क मंगोली में एक महिला दर्शन के लिए आई थी। कार नदी के किनारे खड़ी थी महिला भी वहीं थी, तभी तेज बहाव में दोनों बह गए लेकिन महिला को बचा लिया गया।
असम में बाढ़ का कहर
असम के कई जिलों में बाढ़ से बुरा हाल हो गया है। लोगों के घरों के अलावा सड़कों पर पानी भरा है।