आगरालीक्स…बारिश का मौसम शुरू होते ही सब्जियों की कीमतों ने मुंह फाड़ा। टमाटर, हराधनिया, तोरई की कीमतें बढ़ी। आलू के भी नखरे…
मानसून आने से पहले ही बेमौसम बारिश ने बिगाड़ा था फसलों को

मानसून आने से पहले ही कई राज्यों में बेमौसम बारिश ने टमाटर की फसल को प्रभावित कर दिया था। इस कारण टमाटर अब किचन में कम गया है।
आगरा में कुछ इस तरह है सब्जियों के दाम
आगरा में टमाटर 50 से 80 रुपये किलो के भाव चल रहा है। हरा धनिया, तोरई की कीमतों में इजाफा हुआ है।
हरा धनिया हमेशा बारिश में महंगा
हरा धनिया पांच रुपये की गड्डी से दस रुपये की गड्डी तक पहुंच गया है, वह भी पीला और गला हुआ। हरा धनिया वैसे भी बारिश के दिनों में महंगा हो जाता है। तोरई के भाव 40 से 60 रुपये के बीच चल रहे हैं।
आलू के जरूर नखरे बढ़ गए
हरी सब्जियों की कीमतों में उछाल आने से आलू के नखरे शुरू हो गए हैं। आलू अब तक बीस रुपये का एक से सवा किलो बिक रहा था लेकिन अब अच्छा आलू 25 रुपये किलो कर दिया है।
कॉलोनी और बस्ती के हिसाब से बदलते हैं रेट
कॉलोनी और बस्तियों के हिसाब से सब्जी वालों के रेट घट और बढ़ जाते हैं। रोजाना के ग्राहकों के रेट में भी ठेल-ढकेल वाले रियायत रखते हैं।