नईदिल्लीलीक्स.. वनडे विश्व कप 2023 का शुभारंभ पांच अक्टूबर से अहमदाबाद में होगा। फाइनल 9 नवंबर यहीं खेला जाएगा। जानें भारत-पाक के बीच भिड़ंत कब होगी।
भारत का पहला मैच आस्ट्रेलिया से
वनडे विश्व कप 2023 में भारत का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को चेन्नई में होगा, वहीं 15 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगे।
क्वालीफायर मुकाबलों की भिड़ंत में इंडीज अभी तीसरे स्थान पर
टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें आठ टीमों को सीधे एंट्री मिली है, वहीं दो टीमें जिम्बाब्वे में चल रहे वर्ल्ड कप क्वालिफायर के बाद तय होंगी, जिसमें अभी कांटे की टक्कर चल रही है। जिम्बाव्बे, श्रीलंका के बाद वेस्टइंडीज तीसरे स्थान पर चल रही है।
देश के 12 शहरों में मैच खेले जाएंगे

12 शहरों में मैच खेले जाएंगे, जिसमें अहमदाबाद, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, तिरुवंतपुरम, मुंबई, अहमदाबाद, पुणे, लखनऊ, दिल्ली, गुवाहाटी, कोलकाता और धर्मशाला शामिल हैं.
भारत के मुकाबले
8 अक्टूबर – भारत और ऑस्ट्रेलिया (चेन्नई)
11 अक्टूबर- भारत और अफगानिस्तान (दिल्ली)
15 अक्टूबर- भारत और पाकिस्तान (अहमदाबाद)
19 अक्टूबर- भारत और बांग्लादेश (पुणे)
22 अक्टूबर- भारत और न्यूजीलैंड (धर्मशाला)
29 अक्टूबर- भारत और इंग्लैंड (लखनऊ)
2 नवंबर- भारत और क्वालिफायर 2 (मुंबई)
5 नवंबर- भारत और साउथ अफ्रीका (कोलकाता)
11 नवंबर – भारत और क्वालिफायर 1 (बेंगलुरु)