आगरालीक्स…आगरा में एनएसयूआई ने किया छात्र संघ कार्यालय बचाने के लिए प्रदर्शन. लगाया आरोप-विवि से छात्र संघ को पूरी तरह से खत्म करना चाहती हैं कुलपति
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में एनएसयूआई ने प्रदर्शन किया। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने खंदारी परिसर स्थित छात्र संघ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।विश्वविद्यालय में विगत 5 वर्षों से छात्र संघ के चुनाव नहीं हुए हैं।एनएसयूआई लगातार छात्र संघ चुनाव कराने के लिए आंदोलन करती रही है। एक बार एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने राज्यपाल एवं उपमुख्यमंत्री को काले झंडे भी दिखाए थे तब एनएसयूआई के कई कार्यकर्ता जेल भी गए थे। अभी विश्वविद्यालय में भवन निर्माण एवं पुनर्निर्माण का कार्य चल रहा है। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं का कहना है कि विश्वविद्यालय की कुलपति विश्वविद्यालय से छात्र संघ को पूर्णतः खत्म करना चाहती हैं इसलिए छात्र संघ कार्यालय को तोड़ने का कार्य किया जा रहा है।एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने छात्र संघ कार्यालय के बाहर बैठकर नारेबाजी की ।

छात्र संघ के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय छात्र संघ को खत्म करना चाहता है इसलिए छात्र संघ के कार्यालय को तोड़ रहे हैं। जब विश्वविद्यालय में शिक्षक संघ एवं कर्मचारी संघ का कार्यालय हो सकता है तो छात्र संघ का कार्यालय क्यों नहीं हो सकता।
विश्वविद्यालय हेल्थ सेंटर बनाने का नाम पर छात्र संघ कार्यालय को तोड़ रहा है जबकि विश्वविद्यालय में विगत पांच वर्षों में दो बार हेल्थ सेंटर बनाये जा चुके है। उनको सिर्फ कागजों में ही बना दिया गया है।
अतिशीघ्र छात्र संघ का कार्यालय नहीं बनाया गया तो एनएसयूआई विश्वविद्यालय में उग्र आंदोलन करेगी और तब तक हैल्थ सेंटर बनने का कोई काम नहीं होने दिया जाएगा।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, जिलाध्यक्ष सतीश सिकरवार, प्रदेश सचिव कुलदीप , मान्या शर्मा, हेमंत जादौन,धीरज, प्रिंस गुप्ता,राघव शर्मा, आदेश, अंकित, ललित, विशाल यादव आदि मौजूद रहे।