आगरालीक्स…आगरा में सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति यज्ञ में सामूहिक रूप से इंद्र इंद्राणियों को मिला अर्घ चढ़ाने का सौभाग्य
आगरा में श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, टीचर्स कॉलोनी, जयपुर हाउस, आगरा में आज तीसरे दिन सिद्ध चक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ के दिन श्री जी का अभिषेक एवं शांतिधारा हुई l शान्तिधारा का सौभाग्य जॉन जैन, अभिषेक जैन परिवार को हुआ l विधान की सभी क्रियाएं पंडित राकेश भैया जी ने विधान पूजन में 32 अर्घ चांदी के बादाम के रूप में सभी इन्द्रो इंद्राणियो द्वारा चढ़ाए गए l आज पूजन में सामूहिक रूप से सभी इंद्र इंद्राणियो ने अर्घ चढ़ाने का सौभाग्य प्राप्त किया l आज संगीतकार ने इंद्र और इंद्राणी बने महिला पुरुषों ने श्रीजी के गीतों पर नृत्य किया।

इस मौके पर मंदिर मंत्री दीपक जैन,अध्यक्ष राकेश जैन,अर्थमंत्री अजय जैन, मुख्य संयोजक सुबोध पाटनी, सह संयोजक मंजीत जैन अर्थ संयोजक पंकज जैन के साथ रोबी जैन, भूषण जैन, अखिल जैन, राहुल जैन, अनिल पाटनी,विशाल जैन ,निधि जैन, राखी जैन, शेल्लु रावका, मोहित रावका, अनिल रपरिया, ललित जैन, विक्रम चंद जैन ,दिनेश जैन,विनोद रावका, सुशील जैन पवन जैन, नृपेंद्र छाबड़ा, अजय बैनारा, मनोज जैन चैन बाले,मनोज जैन,एकता, रीना, मीडिया प्रभारी राहुल जैन एवं सकल जैन समाज मौजूद था l मीडिया प्रभारी राहुल जैन ने बताया कि कल श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शान्ति महायज्ञ सुबह अभिषेक एवं विधान एवं शाम को आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।