नईदिल्लीलीक्स…पीएम मोदी ने आज दिल्ली मेट्रो से किया सफर। पीएम डीयू के शताब्दी समारोह में भाग लेंगे। यात्रियों से की बातचीत। देखें तस्वीरें…

मेट्रो स्टेशन से टोकन लेकर गए पीएम

पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे के करीब दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में भाग लेने के लिए लोककल्याण मेट्रो स्टेशन पर पहुंचे और यहां टोकन लेने के बाद प्लेटफार्म पर पहुंचे।
मेट्रो के यात्री पीएम को देखकर भौचक

कुछ मिनट मेट्रो का इंतजार किया। मेट्रो में उनके सीट पर बैठते ही लोग उनके पास आकर बैठ गए। फोटो खिंचवाए। उन्होंने यात्रियों से बातचीत भी की।
डीयू में तीन भवनों की नींव रखेंगे पीएम
डीयू में पीएम तीन बिल्डिंगों की वर्चुअल नींव रखेगे। वहीं छात्रों को काले कपड़े पहनकर कार्यक्रम में आने से मना किया गया है।