Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Agra News: Checking of vehicles will be faster in Agra. DM orders to take action against those who do not follow these rules…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Checking of vehicles will be faster in Agra. DM orders to take action against those who do not follow these rules…#agranews

245

आगरालीक्स….आगरा में वाहनों की चेकिंग होगी और तेज. डीएम ने दिए ये नियम फॉलो न करने वालों के खिलाफ एक्शन लेने के आदेश. मई में रिकॉर्ड लोगों के हुए चालान…देखें आंकड़े

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने जनपद में घटित हो रही दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने कर्तव्यों का गम्भीरता पूर्वक निर्वहन करें। उन्होंने परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग को निर्देश दिये कि अनाधिकृत वाहन संचालन के विरूद्ध पूरे जनपद में संयुक्त जांच अभियान चलाया जाये, 15 वर्ष पुराने वाहनों के परिचालन पर कड़ी कार्यवाही, लोडर वाहनों पर कार्यवाही, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने, प्रदूषण समाप्त वाहनों व बीमा समाप्त वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही, ग्रामीण क्षेत्रों हेतु जारी ऑटो रिक्शा परमिट के शहरी क्षेत्रों में संचालन के विरूद्ध कार्यवाही तथा स्कूली वाहनों को मानक पूर्ण करने की कार्यवाही कड़ाई से सुनिश्चित कराने के दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने एआरएम व एडीए विभाग के अधिकारी को बैठक में अनुपस्थित पाये जाने पर कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

बैठक में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ने अवगत कराया कि माह मई में वाहनों में ओवर लोडिंग में हेलमेट न पहनने वालों के विरुद्ध परिवहन विभाग द्वारा 1987 व पुलिस विभाग द्वारा 17696 चालान किए गए, शीट बेल्ट न लगाने पर परिवहन विभाग ने 416 व पुलिस विभाग ने 1666 चालान किए, इसी प्रकार ओवर स्पीड वाहनों के विरुद्ध 1609 चालान परिवहन विभाग ने तथा पुलिस विभाग ने 4899 चालान किए हैं, स्टंटिंग के विरूद्ध परिवहन विभाग द्वारा 12 व पुलिस विभाग ने 06 चालान किया गया, नशे में वाहन चलाने पर परिवहन विभाग ने 16 व पुलिस विभाग ने 01 चालान किए हैं। गलत दिशा में वाहन चलाने पर परिवहन विभाग ने 168 तथा पुलिस विभाग ने 410 चालान की कार्यवाही की है, जिस पर जिलाधिकारी महोदय ने पुलिस विभाग को रिफलेक्टिव टेप न लगे होने के विरूद्ध कम चालान होने की दशा में चालान की प्रगति बढाये जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर परिवहन विभाग के अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A meeting was held in Agra to welcome the Gavishti (cow protection crusade) Yatra…#agranews

आगरालीक्स…गौ माता भारतीय संस्कृति, कृषि व्यवस्था एवं सनातन परंपरा की आधारशिला. गविष्ठि...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A regional knowledge center will be set up in the university to find out the cause of pollution in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रदूषण किस कारण से बढ़ रहा है, बढ़ते वाहन, निर्माण...

आगरा

Agra Live News: Three ACPs transferred from Agra Police Commissionerate, six officers given charge…#agranews

आगरालीक्स…आगरा पुलिस कमिश्नरेट में बदलाव. एसीपी सुकन्या शर्मा, मयंक तिवारी, शेष मणि...

आगरा

Agra Live News: Free leg artery stenting for a diabetic patient under the Incurable Scheme in SNMC, Agra

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में आई डायबिटीज से ग्रस्त महिला. पैर को खून...

error: Content is protected !!