आगरालीक्स…यूपी में माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराई गई भूमि पर 76 घर बनाए गए और इनकी चाबी दुर्बल आय वर्ग के लिए सौंपी गई. सीएम ने 226 योजनाओं का भी किया लोकार्पण
प्रयागराज में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत माफिया के कब्जे से मुक्त भूमि पर दुर्बल आय वर्ग हेतु निर्मित 76 आवासों की चाबी वितरण एवं रुपया 768 करोड़ की 226 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शुभारंभ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा किया गया। इसी क्रम में एडीए सभागार में वर्चुअल माध्यम से उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।

इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे, महापौर हेमलता दिवाकर, विधायकगण पुरूषोत्तम खण्डेलवाल, छोटेलाल वर्मा, पुलिस कमिश्नर डा0 प्रीतिन्दर सिंह, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, एडीए सचिव गरिमा सिंह सहित आगरा विकास प्राधिकरण के अधिकारीगण उपस्थित रहे।