आगरालीक्स ……आगरा के डॉक्टर बल्ले से कमाल कर रहे हैं। आईएमए, आगरा ने आईएमए मथुरा की टीम को आठ विकेट से हराया।
एसएन मेडिकल कॉलेज के सीनियर ब्वॉयज हॉस्टल में हुए मैच में आईएमए इलेवन के कप्तान डॉ आलोक मित्तल ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। पहले खेलते हुए आईएमए मथुरा की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 132 रन बना सकी। डॉ अमित ने 20 और डॉ अरविंद ने 25 रन बनाए। जबकि डॉ जयबाबू ने तीन और डॉ हिमांशु ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईएमए इलेवन टीम के डॉ जयबाबू के 63 और डॉ आशुतोष के 23 रन से दो विकेट पर 14 ओवर में 133 रन बनाकर आठ विकेट से मैच जीत लिया। मैन आॅफ द मैच डॉ जयबाबु को चुना गया।
पुरस्कार बितरण समारोह में डॉ अरुण चतुर्वेदी, डॉ राहुल जैन डॉ विवेकानंद डॉ तपन शर्मा डॉ संदीप डॉ गोपाल अग्रवाल डॉ पारुल मित्तल डॉ पियूष रंजन और डॉ रिजवान मौजूद रहे।
Leave a comment