आगरालीक्स …सोसाइटी ऑफ़ एन्डोलपरोस्कोपिक सर्जन्स ऑफ़ आगरा सेल्सा और एशियन बैरिएट्रिक अहमदाबाद की संयुक्त सीएमई का आयोजन होटल क्रिस्टल सरोवर प्रीमियर किया गया। डॉ एच एल राजपूत, डॉ सुनील शर्मा व डॉ अमित श्रीवास्तव की अध्यछता में आयोजित इस सीएमई (कन्टीन्यू मेडिकल एजूकेशन) डॉ महेंद्रनरवारिया, डॉ संदीप पटोलिया व डॉ राहुल जैसवाल ने अपने विचार व्यक्त किए! मोटापे व डायबिटीज के दुष्प्रमादोन व सर्जरी (बैरिएट्रिक) द्धारा कैसे उससे पूर्ण रूप से निजात पाया जा सकता है पर विचार व्यक्त किए गए! मोटापा और उससे उत्पन अनेक बीमारीयों की वजह से आज मोटापा इन्सान की जानलेवा बीमारीयों में तीसरे नम्बरपर आता है व जिस तरह की आजकल की दिनचर्या है, आने वाले वर्षों में यह पहले नम्बर पर आ जाएगा! सर्जरी ही इसका एकमात्र स्थायी इलाज है। डॉ समीर कुमार व डॉ भूपेंद्र प्रसाद ने उपस्थित चिकित्सकों का स्वागत किया व डॉ अमित श्रीवास्तव ने धन्यवाद दिया! अन्य उपस्थित चिकित्सकों में डॉ एस डी मौर्या,डॉ अपूर्व चतुर्वेदी, डॉ भूपेंद्र कुमार, डॉ अंकुर बंसल, डॉ रवि गोयल, डॉ के के अग्रवाल, डॉ जे एल पुरसनानी, डॉ सिद्धार्थ धर, डॉ ऐ के गुप्ता व डॉ सुरेंद्र पाठक विशेष रूप सेउपस्थित थे!
Leave a comment