आगरालीक्स ….आगरा में आज से स्कूल खुल रहे हैं, 47 दिन बाद बच्चे स्कूल जाएंगे। मम्मी पापा का भी शिडयूल बदल गया है।

गर्मियों की छुटटी के बाद सोमवार से स्कूल खुल रहे हैं, छुटटी में बच्चे आठ से नौ बजे तक सो रहे थे लेकिन अब स्कूल जाने के लिए बच्चों को पांच से छह बजे के बीच में बिस्तर छोड़ना पड़ा। सोमवार को पहले दिन बच्चों को स्कूल के लिए तैयार करने में परिजनों के भी पसीने छूट गए। मम्मी पापा को भी जल्दी बिस्तर छोड़ने के साथ ही मम्मी को बच्चों के लिए लंच बॉक्स तैयार करना पड़ा।
47 दिन बाद दोस्तों से मिलने का मौका
गर्मियों की छुटटी के बाद खुल रहे स्कूलों में पहले दिन पढ़ाई से ज्यादा लंबे समय बाद एक दूसरे से मिलने की मस्ती होगी। बच्चे छुटटी में कहां कहां घूमने गए थे यह आपस में साझा करेंगे।