आगरालीक्स…. आगरा में पर्यटक कार में पालतू डॉगी को बंद कर ताजमहल देखने चले गए, गर्मी और कार के हैंड ब्रेक में जंजीर फंसने से डॉगी की तड़प तड़प कर मौत, कराया जाएगा पोस्टमार्टम।

आगरा में हरियाणा नंबर की गाड़ी से दो युवक और युवतियां ताजमहल देखने आए थे, उनके साथ पालतू डॉगी भी था। उन्होंने ताजमहल के पश्चिमी गेट पर कार पार्किंग में खड़ी की, पॉलतू डॉगी को कार में ही छोड़ दिया, कार का पीछे का शीशा भी खुला छोड़ दिया।
लोगों ने कहा, कार में न छोड़कर जाएं
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वहां मौजूद लोगों ने कहा कि डॉगी को कार के अंदर न छोड़कर जाएं, गर्मी अधिक है। किसी दुकानदार को दे दें, वह 200 से 250 रुपये लेगा। वापस आने पर दुकानदार से डॉगी वापस ले लें। मगर, पर्यटक नहीं माने और कार में ही डॉगी को बंद कर चले गए।
गर्मी और हैंड ब्रेक में चेन फंसने से मौत
पर्यटकों ने डॉगी को कार में बंद करने के बाद पीछे का एक शीशा भी खोल दिया। गर्मी के कारण डॉगी परेशान हो गया। वह बाहर निकलने के लए उछल कूद करने लगा, इससे उसकी जंजीर कार के हैंड ब्रेक में फंस गई और तड़त तड़प कर डॉगी की मौत हो गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंस्पेक्टर ताजगंज देवेंद्र शंकर पांडेय का कहना है कि कार को कब्जे में ले लिया है, डॉगी का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।