हैदराबादलीक्स… लालच पर डर हावी। 50 लाख रुपये कीमत की हीरे की अंगूठी को महिला ने वॉशरूम में फेंककर फ्लश चलाया।
कारोबारी की बहू डेंटल क्लीनिक में भूल गई थी अंगूठी
हैदराबाद के बंजारा हिल्स के नरेंद्र कुमार अग्रवाल की बहू गत 27 जून को एफएमएस डेंटल क्लिनिक, जुबली हिल्स में इलाज कराने के लिए गई थी। महिला ने अपनी अंगूठी निकालकर साइड टेबल पर रख दी इसके बाद वह क्लिनिक से चली गई लेकिन अंगूठी ले जाना भूल गई।
दूसरी महिला ने अंगूठी पर्स में रख ली
कुछ देर बाद एक दूसरी महिला उसी जगह से गुज़र रही थी, उसने चुपचाप हीरे की अंगूठी को अपने पर्स में रख लिया लेकिन जब उसे ये समझ आया कि वो अंगूठी काफ़ी महंगी है।
पुलिस के डर से बहा दी कमोड में

इस पर उसे पुलिस द्वारा पकड़े जाने का डर सताने लगा. वो वॉशरूम में गई, अंगूठी को टिश्यू पेपर में लपेटा और कमोड में फेंक दिया।
घर पहुंचकर महिला को अंगूठी की याद आई तो क्लीनिक पहुंची और अंगूठी की तलाश शुरू की। नरेंद्र कुमार ने तुरंत जुबली हिल्स थाने में रिपोर्ट कराई।
पुलिस ने प्लंबर की मदद से अंगूठी निकलवाई
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की जांच की और स्टाफ़ से भी पूछताछ की।इसी बीच किसी ने पुलिस को खबर दी कि उसने एक महिला को अंगूठी को टिश्यू में लपेटकर पर्स में रखते देखा है और उसने कमोड में अंगूठी को फ़्लश कर दिया पुलिस ने प्लंबर की मदद से अंगूठी खोज ली। आरोपी महिला को भी पुलिस ने पकड़ लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।