मुंबईलीक्स..आगरा-मुंबई हाईवे पर आज दोपहर एक कंटेनर ट्रक होटल में घुसा। 10 लोगों कीक मौत। दो दर्जन से ज्यादा घायल। मरने वालों की बढ़ सकती है संख्या।
सिरपुर तालुका के पलासनेर गांव पर दुर्घटना
महाराष्ट्र के सिरपुर तालुका के पलासनेर गांव के समीप आगरा-मुंबई हाईवे पर आज दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक कंटेनर बेकाबू होकर होटल में घुस गया। हादसे में 10 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 28 लोग घायल है, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई गई है।
ब्रेक फेल होने के बाद कार को रौंद होटल में घुसा
हादसे के बाद पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। हादसे का कारण ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। बेकाबू कंटेनर के होटल में घुसने से पहले वह एक कार को भी रौंदता हुआ दिखाई दिया है।