आगरालीक्स…आगरा में शाम को चली हवाओं ने दिलाई उमस से राहत. मौसम विभाग ने फिर जताए भारी बारिश के आसार…जानें आज का तापमान
आगरा में उमसभरी गर्मी से थोड़ी राहत दिलाई आज शाम को चली हवाओं ने. सुबह से ही उमसभरी गर्मी पड़ रही थी. दोपहर को निकली धूप ने इसे और बढ़ा दिया लेकिन शाम को हवाएं चलने से उमस भरी गर्मी से राहत मिली. हालांकि तापमान में कोई खास कमी नहीं आई है. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा और ये सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है.

आगरा में भारी बारिश के आसार
इधर मौसम विभाग ने आगरा में फिर से भारी बारिश के आसार जताए हैं. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में आज रात को या फिर कल शुक्रवार को भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा आने वाले तीन से चार दिन तक बादलों का डेरा आगरा के आसमान पर लगा रह सकता है और बरसात भी हो सकती है.