आगरालीक्स…आगरा में उमसभरी गर्मी कर रही बेहाल. सुबह कहीं—कहीं बारिश तो कहीं सूखा. दिन में निकली धूप तो फिर से बढ़ गई उमस. जानें मौसम का अपडेट
आगरा में उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है. सुबह हो या शाम, दोपहर हो या फिर रात, उमस से राहत नहीं मिल रही है. आज सुबह भी घने काले बादल छाए रहे. कहीं—कहीं बारिश भी हुई तो कहीं बूंद भी नहीं पड़ी. दिन में निकली धूप ने उमस और बढ़ा दी. हवा न चलने के कारण उमस ने लोगों का पसीना निकाल दिया है.

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में काले घने बादलों का डेरा लगा रहेगा और बारिश के भी आसार हैं.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 07/07/23) 34.8
Departure from Normal(oC) -4
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 07/07/23) 27.0
Departure from Normal(oC) 0