आगरालीक्स…आगरा में रविवार शाम 4 बजे से सोमवार को पूरे दिन तक इन इलाकों में नहीं जा सकेंगे वाहन. कई मार्गों पर बाइक, स्कूटर्स की भी एंट्री नहीं. रूट डायवर्जन जारी
सावन माह के पहले सोमवार को शहर में कांवड़ यात्रा व प्रमुख शिव मंदिरों पर पूजा अर्चना व जलाभिषेक के अवसर पर आगरा महानगर में यातायात व आंतरिक यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है. राजेश्वर महादेव पर लगने वाले ऐतिहासिक मेले को ध्यान में भी रखते हुए रविवार शाम 4 बजे से सोमवार को कार्यक्रम समाप्ति तक भारी वाहनों की एंट्री सदर व राजपुर चुंगी क्षेत्र में नहीं होगी और इनके लिए रूट डायवर्जन जारी किया गया है. इसके अलावा कई मार्गों पर बाइक व स्कूटर्स की एंट्री भी बंद रहेगी.

