आगरालीक्स…आगरा में दो दवा कारोबारियों की फैक्ट्रियों पर छापा. 5 करोड़ की नकली दवाएं, केमिकल जब्त. इंटरनेशनल मार्केट में की जा रही थी सप्लाईं…देखें वीडियो
आगरा में एएनटीएफ और पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. आगरा के दो कारोबारियों की दो फैक्ट्रियों पर छापा मारा गया है. टीम ने यहां से बड़े पैमाने पर नकली दवाएं और केमिकल जब्त किए हैं. इनकी कीमत 5 करोड़ से अधिक बताई गई है. थाना सिकंदरा और जगदीशपुरा क्षेत्र में चल रही इन फैक्ट्रियों से बड़े पैमाने पर नकली दवाएं बनाई जा रही थीं जो कि बिहार के रास्ते बांग्लादेश तक सप्लाई की जा रही थीं. पुलिस की इस कार्रवाई से नकली दवा कारोबारियों में हड़कंप मच गया.

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि एएनटीएफ सीओ इरफान नासिर खान के नेतृत्व में यह छापामार कार्रवाई की गई. दो थानों की पुलिस भी साथ रही. यह फैक्ट्रियां सिकंदरा और बादेला क्षेत्र में संचालित थीं. दोनों जगह से 4 करोड़ रुपये से अधिक की नकली दवाएं और एक करोड़ रुपये से अधिक का केमिकल, मशीनें और अन्य सामान बरामद हुआ है. चार लोगों को अरेस्ट कर उनसे पूछताछ की जा रही है.
अरेस्ट किए गए लोगों ने बताया कि बिहार के रास्ते यह दवाएं बांग्लादेश के लिए भेजी जा रही हैं और रेलवे के पार्सल के जरिए इनकी सप्लाई हा रही है. इस पर टीम ने कैंट स्टेशन से भी माल बरामद किया है.