आगरालीक्स ….आगरा के एक अपार्टमेंट में लिफ्ट बंद होने पर चौकीदार को झाडू से पीटा, वीडियो वायरल, जानें पूरा मामला।

आगरा के सिकंदरा स्थित रेनबो अपार्टमेंट में फ्लैट संख्या आठ में अनिल शर्मा रहते हैं, वे नगर निगम में कार्यरत हैं। अपार्टमेंट में हैदरगंज निवासी जगदीश प्रसाद तिवारी आठ साल से चौकीदार हैं। मंगलवार को अपार्टमेंट में पानी बाला पानी लेकर आया, उस समय लिफ्ट बंद थी, वह अनिल शर्मा के घर पानी की बोतल देने नहीं गया, जब अनिल शर्मा की पत्नी अनीता ने पानी की बोतल न देने पर पानी वाले से पूछा तो उसने कह दिया कि लिफ्ट बंद थी, इससे वे भड़क गईं।
झाडू से पीटने का आरोप
जगदीश प्रसाद तिवारी का आरोप है कि अनिल शर्मा की पत्नी अनीता और बेटा प्रांशु लिफ्ट बंद होने के कारण पानी की बोतल घर पर न आने पर भड़क गईं। झाडू से उन्हें पीटने लगी, बेटे ने गालीगलौज की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में चौकीदार जगदीश प्रसाद तिवारी ने थाना सिकंदरा में तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।