आगरालीक्स ….आगरा में और अवैध दवा फैक्ट्री पर छापा, बड़ी मात्रा में दवाएं मिली, जांच में जुटी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स। पांच दिन में तीसरी अवैध दवा फैक्ट्री पर छापा।

आगरा में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने बुधवार को सिकंदरा क्षेत्र में अवैध दवा की फैक्ट्री पर छापा मारा। सिकंदरा के इंडस्ट्रियल एरिया में दवा की फैक्ट्री संचालित हो रही थी। टीम को मौके से बच्चों को दिए जाने वाले सिरप मिले हैं। टीम अभी जांच में जुटी हुई है।
चीनी, रिफाइंड और पानी से बना रहे थे सिरप
पश्चिमपुरी निवासी मनीष गुप्ता ने देव इंटरप्राइजेज के नाम से एफएसडीए से मैन्यूफेक्चरिंग का लाइसेंस लिया था। सिकंदरा इंडस्ट्रियल एरिया में वह बच्चों को भूख अधिक लगे, मल्टी विटामिन सहित अन्य सिरप बना रहा था। सिरप बनाने के लिए चीनी पाउडर, रिफाइंड, एसेंस और पानी का इस्तेमाल करता था। पुरानी सिरप की बोतलों में इसे भरकर बाजार में सप्लाई करता था।