आगरालीक्स…आगरा में पेपर बैग दिवस पर किया प्लास्टिक छोड़ पेपर बैग का प्रयोग करने को जागरूक. बताया—प्लास्टिक का बढ़ता उपयोग विश्व के लिए गंभीर खतरा
आगरा विश्व पेपर बैग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यअतिथि यादवेंद्र प्रताप सिंह,सत्यदेव दुबे,डॉ योगेश बिंदल,डॉ आनंद टाइटलर,भावना जादौन ने पेपर बैग का महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि पेपर बैग बनाने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण में फैले कचरे को कम करना है,ताकि लोग प्लास्टिक के सामान का कम और पेपर से बने बैग का अधिक इस्तेमाल करें। उन्होंने पेपर बैग प्लास्टिक से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए इको फ्रेंडली आप्शन भी है। जबकि प्लास्टिक को नष्ट होने में सालों लगते हैं और यह जीव जंतुओं के लिए भी नुकसानदेह है।

वहीं आज के दिन विश्व पेपर बैग दिवस के बारे में भी बताया गया। इस उपलक्ष्य पर विश्व पेपर बैग दिवस पर संकल्प लेने का महत्व समझाया गया और साथ ही बताया गया कि इससे हमारे मन के विकारों का शमन होता है।श्री बांके बिहारी एजुकेशनल सोसायटी अध्यक्ष डॉ मदन मोहन शर्मा ने बताया कि प्लास्टिक को जलाने से वायु प्रदूषण होता है। इसके स्थान पर पेपर बैग इस्तेमाल करने से पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में मदद मिलेगी।युवा अध्यक्ष नकुल सारस्वत,उमाकांत सारस्वत एडवोकेट ने कहा कि ध्यान हमारे चारों ओर सकारात्मक स्थितियों का निर्माण करता है। वहीं यह सोचने-समझने के लिए बौद्धिक स्वतंत्रता भी प्रदान करता है। इस मौके पर प्रमुख रूप से लंकेश दीपक सारस्वत,सोनू बिदल दीपू, गब्बर राजपूत,विवेक पाराशर,सुरेश आदि लोग उपस्थित थे