Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: How should be the metro on MG Road in Agra? elevated or underground. tell your opinion…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: How should be the metro on MG Road in Agra? elevated or underground. tell your opinion…#agranews

123

आगरालीक्स…आगरा में एमजी रोड पर मेट्रो कैसी होनी चाहिए. एलिवेटेड या अंडरग्राउंड. व्यापारी और संगठनों की मांग ये, आप भी बताएं अपनी राय

आगरा में इस समय मेट्रो के प्रायरिटी कॉरिडोर पर काम चल रहा है. ताज पूर्वी गेट से लेकर जामा मस्जिद तक मेट्रो का काम बहुत तेज गति से चल रहा है और सबसे पहले इसी रूट पर आगरावासी मेट्रो पर सफर कर सकेंगे. इसके बाद मेट्रो हींग की मंडी, एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी, आरबीएस, आईएसबीटी सिकंदरा तक के लिए जाएगी. इन स्टेशनों के लिए भी काम बहुत तेज चल रहा है लेकिन हम बात कर रहे हैं आगरा के दूसरे कॉरिडोर की जो कि 14 किलोमीटर लंबा है.

आगरा के दूसरा कॉरिडोर में मेट्रो आगरा कैंट स्टेशन से एमजी रोड होते हुए कालिंदी विहार तक जाएगी. 14 किलोमीटर इस लंबे रूट पर मेट्रो एलिवेटेड ही प्रस्तावित है. यानी कि इस पूरे रूट पर मेट्रो अंडरग्राउंड नहीं होगी. सड़क के ऊपर से रूट बनाकर मेट्रो निकाली जाएगी. लेकिन आगरा के कई संगठनों ने एमजी रेाड के 4.5 किमी तक के मेट्रो के रूट को अंडरग्राउंड किए जाने की मांग की है. आगरा डेवलपमेंट फाउंडेशन के सचिव के.सी. जैन का कहना है कि पूरे एमजी रोड पर मेट्रो एलिवेटेड है जो कि अनेक समस्याएँ पैदा करेगी और भविष्य में एलिवेटेड रोड की संभावना भी खत्म् हो जाएगी. वहीं इस मामले में कुछ लोगों का ये भी कहना है कि व्यापारी शॉर्ट टर्म विजन के शिकार हैं. वे सोचते है की मेट्रो का काम चलेगा तो कुछ समय के लिए उनकी दुकानें ठप्प हो जाएंगी और मेट्रो के बनने से उनकी मुफ्त की पार्किंग चली जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं है. मेट्रो अगर एमजी रोड से ​एलिवेटेड होगी तो शहर खूबसूरत लगेगा.

प्रमुख उघमी पूरन डावर ने कहा कि एमजी रोड पर ट्रैफिक को देखते हुए एक लंबे समय से एलिवेटेड रोड की आवश्यक्ता रही है. आम आदमी की बुनियादी जरूरतें और बिना पार्किंग के लिए जगह आवंटित किए प्राधिकरण ने बिना अध्ययन किए ही डीपीआर तैयार कर दी है. जबकि एमजी रोड ही सभी प्रमुख स्कूलों, अस्पतालों और सरकारी कार्यालयों को भी कनेक्टिविटी प्रदान करता है.

व्यापारी राजेश गोयल ने कहा कि हरीपर्वत और सेंट जॉन्स क्रॉसिंग पहले से ही चौड़ीकरण प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं. शहरवासी यातायात की समस्या से रहत के लिए लंबे समय से एलिवेटेड रोड की मांग कर रहा है. नेशनल चैम्बर इस समस्या को भली भांति समझता है और शहर की जनता के साथ खड़ा है.

समाजसेवी मुकेश जैन ने कहा कि मेट्रो का स्वागत है पर भूमिगत ताकि जनता के पास आगामी भविष्य में एलिवेटेड मार्ग का विकल्प रहे. यातायात की समस्या भविष्य में विकराल रूप लेगी.

व्यापारी नेता टीएन अग्रवाल ने कहा कि प्रशासन इतना बड़ा फैसला लेने से पहले तीन दिन का ट्रायल एमजी रोड पर करा कर देख ले हमे यह बतायें कि मेट्रो को अंडर ग्राउंड कि बजाए ओवर ग्राउंड ले जाने का निर्णय किस आधार पर लिया गया. इतने बड़े मुद्दे पर व्यवाहरिक रूप से चर्चा नहीं हुई. इसमें आवश्यकता है कि सारे अधिकारीयों की साथ बैठकर चर्चा करने की.

इन संगठनो की रही भागेदारी
एफमेक, नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स, आगरा व्यापार मण्डल, आगरा फर्नीचर एसोसिएशन, फेडरेशन ऑफ़ उद्योग व्यापार एसोसिएशन, सर्राफा एसोसिएशन, एमजी रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन, प्रताप पुरा व्यापार एसोसिएशन, शाह मार्केट एसोसिएशन

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Truck hit car on Agra Firozabad Highway in Agra

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें …आगरा में हाईवे पर ट्रक की टक्कर...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman oppose Marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में​ रिलेशनशिप में रह रही युवती ने बारात...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two car collides on Mugal Road Agra, Couple & His two child injured, Video

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शादी से लौटते समय रात में दो कारों...

error: Content is protected !!