आगरालीक्स…सात महीने में पति ने एक बार भी नहीं बनाए संबंध. सुहागरात वाले दिन पास तक नहीं आया…उल्टा मारता था, उत्पीड़न करता था…पत्नी बोली—हकीकत जान टूट गए मेरे सपने
आगरा के एक रेलवे अधिकारी की बेटी ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पत्नी का कहना है कि उसका पति नपुंसक है. शादी के सात महीने बाद भी उसने एक बार भी संबंध नहीं बनाए हैं. सुहागरात वाले दिन वो पास तक नहीं आया. हर रात को गायब हो जाता है. पहले उसे शक था लेकिन कुछ समय बीत जाने के बाद उसे यकीन हो गया कि उसका पति नपुंसक है. इतना ही नहीं पत्नी ने अपने पति पर उत्पीड़न का आरोप भी लगाया है और थाना सदर में मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस का कहना है कि साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी.

रेलवे के अधिकारी सदर के रहने वाले हैं. उन्होंने अपनी बेटी की शादी दिसंबर 2022 में बेंगलुरु के रहने वाले एक युवक से की थी. शादी में 25 लाख रुपये खर्च हुए थे. पीड़िता का कहना है कि इसके बाद भी पति और सास ने कहा कि उन पर 40 लाख रुपये का लोन है. यह रकम अपने पिता से लाकर दे तभी घर में रखेंगे. मना करने पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने लगे. महिला ने इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर बंगलुरु से भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की. तब उसने आगरा में पुलिस आयुक्त से शिकायत की है.