नईदिल्लीलीक्स… कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मोदी सरनेम केस में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली। अगली सुनवाई चार अगस्त को होगी।
गुजरात सरकार और पूर्णेश मोदी को नोटिस जारी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें गुजरात सरकार और पूर्णेश मोदी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सुनवाई की अगली तारीख तय होने का मतलब यही है कि अभी कांग्रेस नेता के खिलाफ गुजरात हाई कोर्ट का फैसला लागू रहेगा।
यह है मामला
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी को सूरत की कोर्ट ने दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही राहुल गांधी की संसद सदस्यता चली गई थी। कांग्रेस नेता ने इसके बाद भी माफी नहीं मांगी। फिर गुजरात हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
पिछले दिनों गुजरात हाई कोर्ट ने भी राहत नहीं दी, क्योंकि राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के 10 अन्य केस भी चल रहे हैं। इसके बाद अभिषेक मनु सिंघवी ने राहुल गांधी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी और तत्काल सुनवाई की मांग की थी।