जयपुरलीक्स… जयपुर में आज सुबह महज 16 मिनट में भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र प्रसिद्ध तीर्थस्थल खाटू श्याम बताया जा रहा है। भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई।
16 मिनट में तीन झटकों से दहले लोग

जयपुर में पहला भूकंप का झटका सुबह 4.10 बजे आया और 10 किमी की उथली गहराई पर आया। इसके बाद सुबह 4:23 पर 3.1 तीव्रता का भूकंप आया। सुबह 4:25 बजे 3.4 तीव्रता का भूकंप आया। लोग घबरा कर बाहर आ गए।
मणिपुर में भी भूकंप के झटके
वहीं मणिपुर के उखरुल में भी शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.5 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप के झटके लगने के बाद लोग घरों से बाहर आए गए। यहां भी किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।