आगरालीक्स…आगरा में फोन कॉल करके डिलीवर की जा रही थी तस्करी की शराब. 27 ब्रांड की 100 शराब की बोतलें पकड़ीं. शहर की बड़ी सोसाइटी में रहने वाला युवक निकला तस्कर…दो अरेस्ट
आगरा में आबकारी विभाग की टीम ने पुलिस के साथ दो शराब तस्करों को अरेस्ट किया है. टीम ने इनके पास से 27 ब्रांड की 100 शराब की बोतलें बरामद की हैं. यह शराब हरियाणा से तस्करी कर लाई गई और महंगी विदेशी मदिरा को सस्ते दामों पर पहुंचाने का काम किया जा रहा था.
मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मांग करने पर हरियाणा से तस्करी कर लाई गई महंगी विदेशी शराब को सस्ते दामों पर पहुंचाता है. इस पर आबकारी विभाग द्वारा कार्य योजना तैयार की गई और मुखबिर से मिले नंबर पर कॉल् करके galinfitich ब्रांड की 06 बोतल मंगाई गई. बताए अनुसार स्थान पर एक स्कूटी से दो युवक शराब लेकर पहुंचे. इस पर आबकारी विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर दोनों को अरेस्ट कर लिया.
ये हैं इनके नाम
नितिन कुमार पुत्र अमर नाथ, निवासी enthila अपार्टमेंट फ्लैट नंबर 201, ब्लॉक बी
मनोज पुत्र राकेश, निवासी राजश्री सिनेमा, आगरा
घर से मिला शराब का जखीरा
पुलिस ने जब इनसे कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने अपने घर पता पर शराब रखे होने की जानकारी दी. टीम ने अभियुक्तों को लाकर घर की तलाशी की गई तो तलाशी में विदेशी मदिरा के 27 ब्रांड की कुल 100 बोतलें बरामद हुईं. अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उसे उसके परिचित नियमित ग्राहक जहां फ़ोन कर बुलाते हैं उस स्थान पर ले जाकर वह पहुंचाता है. टीम द्वारा अभियुक्त के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकलवा कर उससे अवैध रूप से तस्करी कर लाई गई शराब को खरीदने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी.
- 100पाइपर 09
- ब्लैक डॉग 08
- रॉक फोर्ड 03
- जिनबिन 06
- ब्लेंडर्स प्राइड 10
- बॉम्बे सफायर 02
- स्टर्लिंग बी 7–05
- अमेरिकन ओक 05
- Devars 03
- रॉयल ग्रीन 07
- एब्सोल्यूट बोडका 03
- RC 02(2ltr)
- जॉनी वाकर 05
- टीचर्स 02
- ब्लैक एंड व्हाइट 04
- Jamason 07
- JB 05
- Campari 05
- Monkey solder 01
- अकासी 01
- RC 01
- स्मोक वोदका 04
- गार्डन जिन 06
- कमास वोदका 02
- जैकब क्रीक 02
- रोकू किन जिन 02
- एब्सोल्यूट एलिक्स 01