Monday , 24 February 2025
Home आगरा Agra News : Survey for Yamuna submerged area in Dayalbagh, Balkeshwar, Jeoni Mandi, Runkata #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Agra News : Survey for Yamuna submerged area in Dayalbagh, Balkeshwar, Jeoni Mandi, Runkata #agra

आगरालीक्स…. आगरा में यमुना का डूब क्षेत्र चिन्हित, लगाए जाएंगे पिलर। डूब क्षेत्र में बनी कॉलोनी और अतिक्रमण को ध्वस्त किया जाएगा।

आगरा में सिंचाई विभाग ने मार्च से जून तक दयालबाग, बल्केश्वर, जीवनी मंडी, यमुना किनारा रोड, रुनकता में यमुना के डूब क्षेत्र के लिए सर्वे किया। टीम ने इन क्षेत्रों को चिन्हित कर लिया है, यमुना के डूब क्षेत्र वाले हिस्से में पिलर लगाए जाएंगे, जिससे डूब क्षेत्र में बनी कॉलोनी और अतिक्रमण को चिन्हित यिका जा सके।
ध्वस्त किए जाएंगे डूब क्षेत्र में बने निर्माण
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता शरद सौरभ गिरी का कहना है कि सर्वे कर लिया गया है, यमुना का जलस्तर अधिक है इसलिए अभी पिलर नहीं लगाए गए हैं। जल्द ही डूब क्षेत्र में पिलर लगाए जाएंगे। इसके बाद पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मिलकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। डूब क्षेत्र में बनी कॉलोनियों को भी हटाया जाएगा। इसके लिए बुधवार को आगरा आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी सख्त निर्देश दिए हैं कि डूब क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण को ध्वस्त किया जाए।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : Taj Express cancel till 5th March 2025#Agra

आगरालीक्स… Agra News : आगरा से दिल्ली ताजएक्सप्रेस पांच मार्च तक रद,...

आगरा

Obituaries of Agra on 24th February 2025 #Agra

आगरालीक्स … आगरा में आज 24 फरवरी को 2024 को उठावनी, शवयात्रा...

बिगलीक्स

UP Board Exam Agra : Highschool Hindi & Intermediate Military Science exam today#Agra

आगरालीक्स….Agra News : आगरा में आज से यूपी बोर्ड की परीक्षा, पहली...

बिगलीक्स

Agra News : High Blood pressure dangerous#Agra

आगरालीक्स ..Agra News : .आपका ब्लड प्रेशर 140-90 से ज्यादा है और...

error: Content is protected !!