आगरालीक्स…आगरा के कई स्कूलों में कल नहीं होगी पढ़ाई. एमएलसी चुनाव के लिए बूथ बने स्कूलों में बच्चों के लिए अवकाश.
आगरा के कई स्कूलों में कल यानी शुक्रवार 23 अक्टूबर को शिक्षण कार्य नहीं होगा. एमएलसी चुनाव के लिए बूथ बने इन स्कूलों में बच्चों के लिए अवकाश होगा और यहां मतदान का कार्य होगा. आगरा में जहां एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग होनी है. इनमें स्कूलों के साथ कुछ कार्यालय भी हैं.
डीएम ने जारी की सूचना
जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर 2026 को जनपद के निर्धारित मतदेय स्थलों पर मतदान संपन्न कराया जाएगा. निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए अधिग्रहीत मतदेय स्थल भवनों में मतदान समाप्ति तक संबंधित कार्यालयों एवं विद्यालयों का संचालन बंद रहेगा. मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र के क्रम में आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के निर्धारित मतदेय स्थल भवनों का अधिग्रहण आदेश दिनांक 14 अक्टूबर 2026 के माध्यम से किया जा चुका है. निर्वाचन कार्य को व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से अधिग्रहीत भवनों में 23 अक्टूबर 2026 को मतदान समाप्त होने तक संबंधित कार्यालयों एवं विद्यालयों का संचालन नहीं किया जाएगा.