आगरालीक्स …आगरा के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण सत्र के लिए प्रवेश शुरू हो गया है।

प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फतेहाबाद अनुज कुमार मौर्या का कहना है कि कि अगस्त, 2023 से प्रारंभ होने वाले प्रशिक्षण सत्र हेतु सत्र 2023-24 (एक वर्षीय) एवं सत्र 2023-25 (दो वर्षीय) का प्रथम चरण का प्रवेश परिणाम राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश, अलीगंज, लखनऊ द्वारा घोषित कर दिया गया है, जो परिषद की वेबसाइट http://www.scvtup.in पर उपलब्ध है। उन्होंने आगे अभी अवगत कराया है कि अभ्यर्थी अपने प्रवेश परिणाम की जानकारी के लिए वेबसाइट http://www.scvtup.in अथवा http://www.upvesd.gov.in/dte देखें। प्रथम चरण के प्रवेश की अंतिम तिथि 03/08/2023 दिन गुरूवार (अवकाश सहित) निर्धारित है। उन्होंने बताया है कि यदि कोई चयनित अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में प्रवेश नहीं लेता है, तो उसका आवंटन रद्द माना जायेगा तथा आगामी प्रक्रिया में उसे बाहर रखा जायेगा। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट http://www.scvtup.in अथवा http://www.upvesd.gov.in/dte तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, फतेहाबाद, आगरा पर संपर्क कर सकते हैं।