आगरालीक्स… त्योहारों का महीना अगस्त दो दिन बाद शुरू होने जा रहा है। बैंकिंग से जुड़े अपने कामों की प्लानिंग करने से पहले बैंकों की छुट्टी की लिस्ट पर जरूर नजर डाल लें।
रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार का भी अवकाश

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के दिशा-निर्देशों के अनुसार, सार्वजनिक क्षेत्र और निजी क्षेत्र के बैंकों में रविवार और प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश रहता है। राज्य सरकारों द्वारा निर्धारित क्षेत्रीय छुट्टियों सहित सार्वजनिक छुट्टियों पर भी बैंक बंद रहते हैं।
अगस्त के महीने में अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन कुल मिलाकर बैंकों में 14 दिन अवकाश रहेगा।
अगस्त माह में बैंकों की छुट्टियां
-आठ अगस्त (तेंदोंग लो रम फात): सिक्किम में बैंक बंद
-15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस): पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे
-16 अगस्त (पारसी नव वर्ष- शहंशाही): बेलापुर, मुंबई और नागपुर में बैंकों में अवकाश रहेगा
-18 अगस्त (श्रीमंत शंकरदेव की तिथि): गुवाहाटी में बैंक अवकाश
-28 अगस्त (पहला ओणम): कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंकों की छुट्टी
-29 अगस्त (थिरुवोनम): कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंकों की छुट्टी
-30 अगस्त (रक्षा बंधन): जयपुर और शिमला में बैंकों की छुट्टी।
अगस्त माह में रक्षा बंधन/श्री नारायण गुरु जयंती/पंग-लहबसोल) देहरादून, गंगटोक, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ और तिरुवनंतपुरम में बैंक अवकाश हैं।