नईदिल्लीलीक्स… इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का आखिरी मैच खेला जा रहा। खेल के बीच में ही इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने संन्यास का ऐलान कर दिया है।

एशेज सीरीज के आखिरी मैच के बीच संन्यास की घोषणा
इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच एशेज के पांचवे टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड ने टी-20 अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए खेल खत्म होने तक 80 ओवर में 389 रन का स्कोर खड़ा कर दिया है।
इंग्लैंड की दूसरी पारी में अभी क्रीज पर हैं मौजूद
आखिरी बल्लेबाज के रूप में इंग्लैंड के अब तक के सबसे महान तेज गेंदबाज ब्रॉड और एंडरसन क्रीज पर मौजूद हैं। ब्रॉड के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा के बाद यह उनकी बल्लेबाजी में आखिरी पारी है। इसके बाद वह गेंदबाजी में आखिरी बार हाथ अजमाते हुए नजर आएंगे।
टेस्ट क्रिकेट में 602 विकेट लिए हैं ब्रॉड ने, युवराज सिंह ने टी-20 मुकाबले में जड़े थे छह छक्के
ब्रॉड ने इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत साल 2006 से की थी. 17 साल के क्रिकेट करियर में उन्होंने 167 टेस्ट मैच खेले और 602 विकेट अपने नाम किए हैं। साथ ही टी-20 में भारत के युवराज सिंह ने ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के मारकर सुर्खियां बटोरी थीं।