यूपीलीक्स …यूपी में गिफ्ट डीड को स्थायी कर दिया है, रक्त संबंधों में पांच हजार रुपये में संपत्ति दान करने की व्यवस्था स्थायी। नहीं देगा होगी सात प्रतिशत स्टांप डयूटी।

यूपी में पिछले वर्ष छह महीने के लिए ट्रायल के तौर पर गिफ्ट डीड की व्यवस्था की गई थी। इसके तहत परिवार के सदस्य एक दूसरे को पांच हजार रुपये की गिफ्ट डीड पर संपत्ति दे सकते हैं। इसके लिए सात प्रतिशत स्टांप डयूटी की जरूरत नहीं होगी। ट्रायल के अच्छे नतीजे आए थे। इसके बाद कैबिनेट में गिफ्ट डीड को स्थायी कर दिया है। रक्त संबंधों के साथ ही विधवा बहू को भी सास ससुर पांच हजार रुपये में संपत्ति दान कर सकेंगे।