Wednesday , 17 June 2026
Home आगरा UP News : Cabinet Approve Rs 150 Crore for New Township greater Agra, Full Detail #agra
आगरादेश दुनियाबिगलीक्समथुरालीक्सयूपी न्यूज

UP News : Cabinet Approve Rs 150 Crore for New Township greater Agra, Full Detail #agra

252

यूपीलीक्स… आगरा में ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर ग्रेडर आगरा बसाने का रास्ता साफ हो गया है। 612 हेक्टेयर भूमि पर ग्रेटर आगरा के लिए 150 करोड़ मिले। जानें ग्रेटर आगरा के बारे में।


आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे और लखनऊ एक्सप्रेस वे को जोड़ने वाले इनर रिंग रोड के सहारे रायपुर और रहनकला में 612 हेक्टेयर भूमि पर ग्रेटर आगरा बसाया जाएगा। इसके लिए एडीए ने अधिग्रहण कर लिया है और 612 हेक्टेयर भूमि ए​डीए के नाम दर्ज है लेकिन अभी तक ​किसानों को मुआवजा नहीं दिया है। 612 हेक्टेयर भूमि के लिए एडीए को 750 करोड़ रुपये देने हैं।
सरकार देगी 350 करोड़, 150 करोड़ मिले
मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण व नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत जिन शहरों में आबादी बढ़ रही है और नए शहर विकसित किए जा रहे हैं। वहां, सरकार द्वारा सीड कैपिटल के रूप में भूमि की कुल कीमत की आधी धनराशि सरकार 20 साल के लिए देगी, जबकि शेष राशि का इंतजाम संबंधित प्राधिकरण को करना होगा। ऐसे में मंगलवार को ग्रेटर आगरा के लिए पहली किस्त के रूप में कैबिनेट ने 150 करोड़ रुपये की किस्त देने का निर्णय ले लिया है। सरकार को 350 करोड़ रुपये देने हैं जबकि शेष 350 करोड़ रुपये एडीए को जुटाने हैं। इसके लिए एडीए ने बैंक से लोन भी ले लिया है।

50 से लेकर 500 वर्ग मीटर के प्लाट, मेडिसिटी सहित और बहुत कुछ
ग्रेटर आगरा में रिहायशी और व्यावसायिक प्लांट आवंटित किए जाएंगे। सड़क, नाली, बिजली सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं एडीए विकसित करेगा। 50 से लेकर 500 वर्ग मीटर के प्लाट की बिक्री की जाएगी। मेडिसिटी भी विकसित की जाएगी।
300 करोड़ का लोन लिया
एडीए ने ग्रेटर आगरा विकसित करने के लिए बैंक आफ महाराष्ट्र से 300 करोड़ का लोन लिया है और शासन से 700 करोड़ रुपये मिलेंगे। इस तरह एक हजार करोड़ रुपये से ग्रेटर आगरा विकसित किया जाना है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Greater Agra Plot booking stat soon, 410 applicant for 462 plot of Atalpuram

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में इनर रिंग रोड के पास विकसित हो...

आगरा

Obituaries of Agra on 17th June 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhakran Crossing Mazar will be shifted after Agra College Mazar for smooth traffic on MG road Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आपसी सहमति से आगरा कॉलेज के सामने एमजी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Rain forecast in Agra on 17th June 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में दोबारा से गर्मी और लू का अलर्ट,...

error: Content is protected !!