आगरालीक्स…आगरा में मृत पायल कारोबारी की तलाश के लिए 50 हजार रुपये मांगने की आरोपी एसआई लाइन हाजिर.
कालिंदी विहार निवासी लापता पायल कारोबारी की हत्या में परिजनों से तलाश के नाम पर 50 हजार रुपये मांगने की आरोपी एसआई रेखा रानी को पुलिस आयुक्त ने लाइन हाजिर कर दिया है. जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. पुलिस इस मामले में दस दिन में चार्जशीट लगाने की तेयारी कर रही है.
बता दें कि कालिंदी विहार में रहने वाले 52 साल के विनोद गुप्ता 27 जुलाई को रात में फोंन आने के बाद चले गए थे. वह दस मिनट में वापस आने की कहकर गए थे लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे. जब परिजनों ने फोन मिलाया तो वह स्विच आफ था. इसके बाद परिजन थाने गए लेकिन वहां 24 घंटे बाद आने की बात कहकर लौटा दिया गया. अगले दिन व्यापारी की गुमशुदगी लिखी गई.

दो अगस्त को एक शव का फोटो दिखाकर शिनाख्त कराई तो पता चला कि उसकी रात को विनोद की हत्या हो गई थी. एत्मादपुर पुलिस को 28 जुलाई को ही यमुना मे ंशव मिल गया था. इस पर परिजनों ने थाने पर जमकर हंगामा किया था और परिजनों ने एसआई रेखा रानी पर 50 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया था. पुलिस कमिश्नर ने शुक्रवार को आरोपी एसआई रेखा रानी को लाइन हाजिर कर दिया है. पुलिस आयुक्त ने बताया कि एसआई के खिलाफ जांच चल रही है. एसीपी छत्ता की जांच पूरी होने पर रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.