Wednesday , 28 October 2026
Home आगरा Agra News: One piece of Ghevar in Agra for 1000 rupees. Ghevar in 17 varieties on Rakshabandhan…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: One piece of Ghevar in Agra for 1000 rupees. Ghevar in 17 varieties on Rakshabandhan…#agranews

354

आगरालीक्स…आगरा में घेवर का एक पीस 1000 रुपये का. रक्षाबंधन पर 17 वैरायटियों में घेवर की मिठास बढ़ाएगी भाई—बहन का प्यार…

आगरा में रक्षाबंधन पर्व पर स्पेशल मिठाई घेवर की खासी डिमांड है. शहर के छोटे से छोटे और बड़े से बड़े मिष्ठान्न विक्रेताओं के यहां इस समय खूब घेवर बनाया जा रहा है और इसकी बिक्री भी खूब हो रही है. हर बार की तरह दुकानदारों द्वारा आगरावासियों के लिए कुछ स्पेशल किया जाता है और इस बार आगरावासियों के लिए गोल्डन घेवर मिल रहा है. यानी की सोने की परत से बना हुआ घेवर. जैसा इसका नाम और वैसे इसके दाम और पैकिंग.

इस बार 31 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व मनाया जाएगा, इसको लेकर आगरा में अभी से मिठाइयों की दुकानों पर आपको घेवर की खुशबू और टेस्ट मिल जाएगा. आगरा में इस बार रक्षाबंधन पर 15 से 20 हजार रुपये किलो तक का घेवर कस्टमर्स के लिए उपलब्ध है. आगरा के कमला नगर, नेहरू नगर और फतेहाबाद रोड स्थित ब्रज रसायनम पर एक पीस घेवर की कीमत एक हजार रुपये है. ब्रज रसायनम के मालिक उमेश गुप्ता का कहना है कि आगरा में घेवर खाने के शौकीनों के लिए हमेशा नया कुछ करते रहते हैं. इस बार हमारे यहां घेवर की 17 वैरायटियां उपलब्ध हैं जिनका टेस्ट आपको बहुत पसंद आएगा. सोने की परतें वाला घेवर सबसे खास है​ जिसकी कीमत एक पीस की एक हजार रुपये है. वहीं इसके अलावा चिलगोजा के घेवर का टेस्ट भी मिलेगा. पिस्ता घेवर भी खास है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Graduates’ MLC election Live: Results for the first round are in…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना अपडेट. पहले राउंड के नतीजे आए..जानिए...

आगरा

Agra News: Three trucks collide on Agra-Lucknow Expressway; one driver killed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो...

बिगलीक्स

Agra MLC Election Result Live: SP Candidate for Teacher Dr. Akash Agarwal claim leading towards to victory…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी शिक्षक खंड की दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद नतीजे...

बिगलीक्स

MLC Agra Election : SP Candidate Aakash Agarwal leading

आगरालीक्स… आगरा एमएलसी शिक्षक खंड के चुनाव में जानें कौन चल रहा...

error: Content is protected !!