आगरालीक्स…आगरा में आधी रात को महिला ने दिया सड़क पर बच्चे को जन्म. दर्द से कराहती रही महिला पर नही मिली मदद. 46 मिनट देरी से पहुंची एंबुलेंस
आगरा में आधी रात को बीच सड़क पर एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया है. महिला रात को प्रसव पीड़ा से कराहती रहीं लेकिन परिवार के लोगों को उसकी मदद के लिए कोई नहीं मिला. 108 आपात सेवा पर फोन किया लेकिन करीब 46 मिनट बाद एंबुलेंस वहां पहुंची, तब तक महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया था. इसके बाद महिला को एंबुलेंस से निजी अस्पताल ले जाया गया जहां मां और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं.

बीत रात आगरा-कानपुर हाईवे पर ट्रांसयमुना कॉलोनी के रॉयल चौराहे पर प्रसव के रूप में देखने को मिला। रकाबगंज के छीपीटोला में रहने वाले रौनी कौशल अपनी गर्भवती पत्नी रेनू को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल जा रहे थे. रास्ते में अचानक रेनू की तकलीफ बढ़ गई। तेज दर्द के साथ वह छटपटाने लगी। इस पर पति ने 112 पर आपात सेवा की मदद के लिए फोन किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. बाद में रौनी ने 108 एम्बुलेंस सहायता को फोन मिलाया. करीब पौन घंटे बाद जब तक एम्बुलेंस को मौके पर पहुंचती रेनू ने पीड़ा से तड़पते, कराहते हुए सड़क पर ही नवजात को जन्म दिया. इसके बाद रौनी ने यमुनापार में रहने वाली और एक निजी अस्पताल में नर्स का काम करने वाली अपनी बहन को फोन कर बुलाया. उसने मौके पर पहुंच स्थिति को संभाला और समीप के निजी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं.