आगरालीक्स…2019 का गम आज 2023 में आधा हुआ कम. चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग से चंद्रमा पर भारत की जय हो के साथ अब मिशन क्रिकेट वर्ल्ड कप अपनी राय दीजिए
चंद्रयान 3 की आज चंद्रमा पर सफल लैंडिंग ने उन गमों को भुलाने का काम किया जब 2019 में भारत का चंद्रयान 2 चंद्रमा पर लैंड होने से कुछ ही किलोमीटर से चूक गया था. खैर, आज खुशियों का दिन है. गर्व करने का दिन है. जश्न मनाने का दिन है. भारत ने आज चंद्रमा पर जो इतिहास रचा है उसकी पूरे विश्व में सराहना हो रही है, लेकिन अब बारी है क्रिकेट विश्व कप 2023 की.

2019 में भी क्रिकेट विश्व कप में भारत जीतने से कुछ ही कदम दूर रह गया था. सेमीफाइनल में जब न्यूजीलैंड ने भारत को हराया था तब पूरा देश गम में डूबा था, लेकिन अब ये बीते दिनों की बात है, नई बात ये है कि 2023 में क्रिकेट विश्व कप है और ये भारत में ही खेला जा रहा है. ऐसे में इस साल विश्व कप जीतना भारत के पक्ष में हो सकता है.
2023 का विश्व कप भारत में खेला जा रहा है. 5 अक्टूबर को इसकी शुरुआत होगी. सबसे अहम मुकाबला भारत पाकिस्तान का 15 अक्टूबर को खेला जाएगा. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत यह विश्व कप खेलने उतरेगा. इसका फाइनल मुंबई में खेला जाएगा जबकि सेमीफाइनल अहमदाबाद और कोलकाता में खेला जाएगा.