आगरालीक्स…क्रिकेट ही नहीं बैडमिंटन, टेनिस, फुटबॉल्, जैवलिन बन रहे बच्चों के फेवरेट. बैडमिंटन प्रतियोगिता में आगरा के इन बच्चों ने दिखाया टैलेंट
एक समय था जब क्रिकेट ही बच्चों का फेवरेट गेम हुआ करता था, लेकिन अब समय बदल गया है और अब बच्चे क्रिकेट के अलावा बैडमिंटन, टेनिस, फुटबॉल, जैवलिन थ्रो, शतरंज जैसे गेम्स में भी अपना टैलेंट दिखा रहे हैं. कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मला आज अप्सा फिएस्टा 2023 के अंतर्गत बैडमिंटन प्रतियोगिता में.
शान्ति निकेतन पब्लिक स्कूल, तेहरा में हुई इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बैडमिंटन में शानदार खेल का नजारा दिखाया जिसे देखकर हर कोई अचरज रह गया. कई मुकाबले तो काफी रोमांचक हो गए थे. विजेता बच्चों को सम्मानित भी किया गया.

बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेताओं कें नाम निम्न प्रकार है।
एकल वर्ग – बालक
1- पार्थ वर्मा, गायत्री पब्लिक स्कूल, वजीरपुरा, आगरा (प्रथम)
2- सिद्धांत गोयल, सेंट पीटर्स कॉलेज, आगरा (द्वितीय)
3- वेद प्रताप सिंह, प्रील्यूड पब्लिक स्कूल, आगरा (तृतीय)
डबल वर्ग – बालक
1- अनिरुद्ध सिंह और अविरल मिश्रा, सेंट सी.एफ. एंड्रयूज स्कूल, पीलीपोखर, आगरा (प्रथम)
2- अग्रीम अग्रवाल और शौर्य वर्मा, सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल, कमला नगर, आगरा (द्वितीय)
3- अभिनव चैहान और दिव्यांश सिकरवार, गायत्री पब्लिक स्कूल, वजीरपुरा, आगरा (तृतीय)
एकल वर्ग – बालिका
1- दियांशी गौड़, सेंट एंड्रयूज स्कूल, बरौली अहीर, आगरा (प्रथम)
2- जया सिंह, गायत्री पब्लिक स्कूल, शास्त्रीपुरम, आगरा (द्वितीय)
3- ओमिका सिंह, सेंट एंड्रयूज प्रीमियर स्कूल, ताज नगरी, आगरा (तृतीय)
डबल वर्ग – बालिका
1- जया सिंह और जिज्ञासा चैधरी, गायत्री पब्लिक स्कूल, शास्त्रीपुरम, आगरा (प्रथम)
2- रितिका गुप्ता और यशवी सोलंकी, कर्नल ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल, आगरा (द्वितीय)
3- आन्या मित्तल और सौम्या जैन सुमित राहुल गोयल मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आगरा (तृतीय)
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में एम॰ पी॰ भल्ला (मुख्य निर्णायक), अगम, हरेन्द्र, सनी, राधा, आदित्य, पिन्टू, योगेन्द्र उपस्थित थीं।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. अभिषेक कुमार गुप्ता ने समस्त छात्रों, शिक्षकों व अतिथिगण का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में अप्सा के अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, सचिव डॉ. गिरधर शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रदुम्न चतुवेर्दी, उपसचिव व समन्वयक टी. एस. राना, व कार्यकारिणी सदस्य विनय गुप्ता, दीपक गुप्ता, भूप सिंह इन्दौलिया, प्रदीप सिंह चाहर, अजीत सिंह मलान, अनिमेष दयाल, ओंकार शर्मा स्कूल समन्वयक अंजुल खण्डेलवाल उपस्थित रहे।