Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: The biggest jewelery exhibition will be held in Agra from 10 to 12 September…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: The biggest jewelery exhibition will be held in Agra from 10 to 12 September…#agranews

110

आगरालीक्स…आगरा में लगेगा ज्वैलरी का सबसे बड़ा शो. दिवाली से पहले 400 करोड़ के बिजनेस की उम्मीद. देशभर के सर्राफा कारोबारी आएंगे

आगरा में दशकों पुराना चांदी करोबार है तो एशिया की सबसे बड़ी मंडी है। इस कारोबार को और महत्व मिले इसके लिए देशभर के सर्राफा मैन्यूफैक्चरर, हॉलसेलर व रीटेलर आगरा सर्राफा एसोशियेशनो और ऑल इंडिया ज्वेलरी एक्सपो के सहयोग से एक मंच पर होंगे। 10 से 12 सितम्बर तक आगरा में फतेहाबाद रोड स्थित राज देवम रिसोर्ट में आभूषणों की प्रदर्शनी लगायी जा रही है।

आगरा सर्राफा एसोशियेशन अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने बताया कि आगरा की पायल, चेन, ब्रासलेट आदि विश्व विख्यात है पर असंगठित सेक्टर होने के कारण अपनी सही पहचान नहीं मिल पायी है, इस प्रकार की प्रदर्शनी के माध्यम से आगरा के चांदी के कारोबार को संगठित कर देश विदेश में उसकी सही पहचान दिलाने का कार्य किया जाना इसका मूल उद्देश्य है। इसके लिए आगरा के कई एग्जीबिटरो द्वारा विशेष तैयारी की गयी है।

ऑल इंडिया ज्वेलर्स एक्सपो के मनीष मौर्य ने कहा कि तीन दिवसीय बी-2-बी (बिजनेस टू बिजनेस) द्वितीय आगरा ज्वैलरी शो में आभूषणों के नवीनतम डिजाइनों को प्रदर्शित करने के अलावा, यह प्रदर्शनी थोक विक्रेता को एक मंच के तहत अपने मूल्यवान उपभोक्ताओं के साथ जुड़ने और नेटवर्किंग बढ़ाने का अवसर देती है। मैन्युफैक्चरर व होलसेलर को अपने प्रमोशन करने के लिए यह सुनहरा मौका है।

पारम्परिक एवं ट्रेंडी डिजाइनों का होगा प्रदर्शन
आगरा मेनिफेक्चर्स एसोशियेशन से ब्रज मोहन रैपुरिया ने कहा कि हम शहरवासियों को यह विश्वास दिलाते है की इस प्रदर्शनी में आभूषणों की विस्तृत श्रृंखला के साथ बेहतरीन एवं आकर्षक डिजाइंस के उच्च गुणवत्ता वाले आभूषणों का प्रदर्शन होगा। प्रदर्शनी में पारम्परिक से लेकर समकालीन एवं ट्रेंडी डिजाइनों को शामिल किया है।

90 स्टॉल लगेंगी
आगरा सर्राफा एसोशियेशन महामंत्री अशोक कुमार अग्रवाल ने बताया कि देश के कई राज्यों से आये 72 एग्जिविटर द्वारा ज्वैलरी बनाने की 18 आधुनिक मशीनों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। 90 स्टॉल प्रदर्शनी में लगायी जाएँगी, जिसमे से आगरा की 45 स्टॉल होंगी। प्रदर्शनी में प्रतिदिन लगभग 10 हज़ार लोग शिरकत करेंगे।

चार सौ करोड़ के आर्डर मिलने की लगायी उम्मीद
एशिया के सबसे बड़े सिल्वर ज्वैलरी हब ताजनगरी में प्रदर्शनी से सर्राफा व्यापारियों को भविष्य में एक-दूसरे का साथ मिलने से व्यापार के नए आयाम खुलने और बिजनेस टू बिजनेस प्रदर्शनी के माध्यम से आयोजकों को 400 करोड़ रुपए का आर्डर मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर कुलभूषण गुप्ता, मुरली, विकास वर्मा, राजेश अग्रवाल, राम निवास गुप्ता, दीपांशु अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Severe Heatwave Forecast for Agra Until April 25; Administration Issues Guidelines…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 25 अप्रैल तक भीषण लू के आसार. स्कूलों का समय...

आगरा

Agra Live News: Spectacular performance by Baluni Classes students in JEE Main

आगरालीक्स…जेईई मेंस में आगरा के बलूनी क्लासेस के छात्रों का शानदार प्रदर्शन....

आगरा

Agra Live News: FSDA Seizes and Destroys 1,270 kg of Unhygienic Khoa in Agra…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में चल रही शादियों में सप्लाई के लिए आ...

आगरा

Agra Live News: Plaster falls from ceiling at University; employee sustains head injury requiring stitches…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा के विवि में गिरा छत का प्लास्टर. कर्मचारी के...

error: Content is protected !!