आगरालीक्स… देश में इंडिया बनाम भारत को लेकर बहस तेज है, लेकिन भारत को अलग-अलग नामों से पुकारा जाता रहा है। राष्ट्रगान में भी भारत शब्द । आपको अपने देश का क्या नाम अच्छा लगता है।
जी-20 से पहले छिड़ी नई बहस
देश में होने वाले जी-20 सम्मेलन से पहले राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी निमंत्रण पत्रों में प्रेसिंडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिंडेट ऑफ भारत के नाम से संबोधित किया गया है। इसके बाद भारत के नाम पर बहस तेज हो गई है क्योंकि विपक्ष ने अपने नए गठबंधन का नाम इंडिया रखा है। इसके बाद से ही इंडिया शब्द से परहेज किया जाने लगा है।
भारत को इन नामों से भी पुकारा जाता है
प्रचीन काल से भारत को अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है रहा है, जिसमें जम्बू द्वीप, भारत खंड, सिंधू, हिंदू, हिमखंड, भारतवर्ष, इंडिया, हिन्दुस्तान के नाम से पुकारा जाता है।
राष्ट्रगान में भी भारत शब्द का उल्लेख
नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्र नाथ टैगोर ने राष्ट्रगान जन-मन-गण लिखा है, उसमें भारत को भाग्य विधाता के रूप में उल्लेखित किया है।
आजादी की लड़ाई के दौरान भारत, हिन्दुस्तान और इंडिया प्रमुख रूप से उभर लेकिन बाद में हिन्दुस्तान शब्द कम होता चला गया। समय के साथ इंडिया और भारत शब्द ज्यादा लोकप्रिय होते चले गए।