आगरालीक्स …आगरा के ऐतिहासिक आगरा कॉलेज के प्राचार्य पद को लेकर सत्ता बदलते ही कश्मकश शुरू हो गई है, 17 मार्च के बाद कौन प्राचार्य होगा इसे लेकर चर्चाएं तेज होने लगी हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने आगरा कॉलेज के डॉ मनोज रावत सहित 156 प्राचार्यों की नियुक्ति निरस्त कर दी थी, इसके बाद 10 अगस्त 2016 को डॉ एके गुप्ता को प्राचार्य बनाया गया। सत्ता पक्ष के नरेंद्र सिंह के विवाद के बाद 12 अगस्त को उन्हें आगरा कॉलेज का प्राचार्य बना दिया गया। इस मामले में आगरा कॉलेज के रिटायर शिक्षक डीपी शर्मा कोर्ट चले गए, इस मामले में कोर्ट ने कुलपति को प्राचार्य पद पर निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं। सत्ता बदलते ही कुलपति डॉ अरविंद दीक्षित ने 17 मार्च को आगरा कॉलेज के प्राचार्य नरेंद्र सिंह को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया है।
12 अगस्त को बनाए गए थे नरेंद्र सिंह प्राचार्य
आगरा कॉलेज के नए प्राचार्य नरेंद्र सिंह बनाए गए हैं। प्राचार्य के पद को लेकर हुए विवाद के बाद कमिश्नर चंद्रकांत ने उच्च शिक्षा अधिकारी और प्रबंध समिति की सिफारिश पर डॉ नरेंद्र सिंह को प्राचार्य बनाया है। इस प्रकरण में जब तक कोई और निर्णय नहीं आता है नरेंद्र सिंह आगरा कॉलेज के प्राचार्य रहेंगे। वे आगरा कॉलेज में शारीरिक शिक्षा विभाग में हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने आगरा कॉलेज सहित प्रदेश के 156 प्राचार्यों की नियुक्ति रद कर दी थी, इसके बाद से प्राचार्य डॉ मनोज रावत को हटाए जाने के लिए कॉलेज के शिक्षकों का एक गुट मांग कर रहा था। इसे लेकर कई बार कमिश्नर और डीएम से भी शिकायत की गई थी। बुधवार को उच्च शिक्षा निदेशक ने प्राचार्य को हटाने और वरिष्ठ शिक्षक को प्राचार्य बनाए जाने के आदेश जारी किए, इसके बाद प्राचार्य कार्यालय में डॉ एके गुप्ता को बुलाकर चार्ज दे दिया गया। इस पर विवाद खडा न हो जाए, इसके लिए अन्य शिक्षकों को इसकी जानकारी नहीं दी गई।
Leave a comment